देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ते जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,94,720 नए मामले आए हैं जबकि 442 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान रिकवरी में 60406 कोरोना मरीज ठीक हुए है। देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3 करोड़ 60 लाख 510 हो गए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 9 लाख 55 हजार 319 हो गई है।ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 4868 हो गए हैं।
कोरोना की इस रफ्तार के बीच वैक्सीनेशन अभियान भी के साथ में चल रहा है अब तक 153 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
विकास पाठक
संपादक