देश में अभी तक 175.46 करोड़ से अधिक टीकाकरण

Spread the love

भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब तेजी से कम होने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में देशभर में 7 लाख से अधिक डोज लगाई गई है।


देश में अब तक दी गई 1,75,46,25,710 कुल डोज में से स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को 1,04,00,693 वैक्सीन की पहली डोज, 99,52,973 दूसरी वैक्सीन डोज दी गई है।

वहीं फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली डोज 1,84,07,927 और 1,74,18,259 दूसरी डोज दी गई है। अब भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 175.46 करोड़ को पार कर गया है।

15-18 साल की उम्र के बच्चों को 5,36,77,342 कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है और 2,17,30,069 दूसरी डोज दी गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,31,087 कोरोना टेस्ट किए गए हैं जिससे अब तक कुल 76.01 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।



देश में कोरोना के 2.12 प्रतिशत है। दैनिक दर 1.93 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटे में 37,901 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।


Spread the love