गर्मी ने तोड़ा 122 साल पुराना रिकॉर्ड, जानिये क्या है वजह ? 

Spread the love

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 6 से 7 मई तक दिल्ली और आसपास के राज्यों में 40 डिग्री तक पारा जायेगा मौजूद समय में दिल्ली में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम चल रहा है ।वहीं पिछले दिनों दिल्ली-NCR का जो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। इस साल मार्च से ही गर्मी अपने सबाब पर रही और लोग तपन से जूझते दिखे। इस बार मार्च महीने में ही गर्मी के पिछले 122 साल के रिकॉर्ड टूट गए। इस बार मार्च 2022 में औसत अधिकतम तापमान 33.10 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2010 में 33.09 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि 1901 के बाद मार्च माह का सबसे गर्म माह था।

जानिये क्या है वजह ? 

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में नियमित अंतराल पर होने वाली बारिश और गरज-चमक के अभाव में यह स्थिति है और  पश्चिमी विक्षोभ की कमी के चलते लोगों को गर्मी से झुझना पड़ रहा है। 


Spread the love