• Latest
  • Trending
जोशीमठ भू-धंसाव के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM धामी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

जोशीमठ भू-धंसाव के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM धामी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

January 18, 2023

तूना बोठा मोटर मार्ग पर अतिक्रमण व आए दिन लग रहे जाम की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित में मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

February 4, 2023

यहां कलयुगी बेटे ने पहले मां को किया आग के हवाले, अब पिता को भी दे रहा जान से मारने की धमकी

February 4, 2023

अमूल ने दूध के दामों में फिर की बढ़ोतरी, नई कीमतों की देखे लिस्ट लिंक पर

February 4, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को बंगलूरू में तीन दिवसीय भारत ऊर्जा सप्ताह का करेंगे उद्घाटन

February 4, 2023

गदरपुर पुलिस की अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, गुलरभोज क्षेत्र से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरणों के साथ 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

February 3, 2023

असम पुलिस ने राज्य भर में बाल विवाह से सम्बंधित 1800 लोगों को किया गिरफ्तार

February 3, 2023

लड़की से चैट करने पर 20 वर्षीय युवक की डंडों से पीटकर कर दी निर्मम हत्या, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

February 3, 2023

एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से कालीकट आ रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग

February 3, 2023

मसूरी देहरादून मार्ग में देर रात एक मर्सिडीज कार में लगी अचानक आग, जलकर हुई खाक

February 2, 2023

बजट 2023 ! भाजपा ने कहा यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को देगा गति,विपक्ष बोला- बजट में गरीबों के लिए कुछ नही

February 2, 2023

बजट 2023 को लेकर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – करोड़ों विश्वकर्मा हैं इस देश के निर्माता

February 1, 2023

बजट 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए क्या महंगा और क्या सस्ता

February 1, 2023
Sunday, February 5, 2023
  • Login
Retail
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Samachaar Special
No Result
View All Result
Samachaar 24x7 India
No Result
View All Result

जोशीमठ भू-धंसाव के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM धामी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

by News Desk
January 18, 2023
in India, Politics, Samachaar Special, Uttrakhand
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी दी, तथा आपदा राहत हेतु केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को अवगत कराया कि जोशीमठ शहर जनपद चमोली का तहसील मुख्यालय, श्री बद्रीनाथ जी का शीतकालीन निवास स्थान है, तथा सामरिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ पुराने भू-स्खलन के मोटी परत के मलबे के ऊपर बसा है। यद्यपि भू-स्खलन, भवनों में दरारों का इतिहास पुराना है। परन्तु 02 फरवरी की रात से भवनों में मोटी दरारें दृष्टिगोचर हुई तथा जेपी प्लान्ट के नीचे 500 एलपीएम की नई धारा फूटने की शिकायत प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉

तूना बोठा मोटर मार्ग पर अतिक्रमण व आए दिन लग रहे जाम की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित में मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

अमूल ने दूध के दामों में फिर की बढ़ोतरी, नई कीमतों की देखे लिस्ट लिंक पर

उन्होंने कहा कि अभी तक क्षेत्र का 25 प्रतिशत भू-भाग, भू-धंसाव से प्रभावित है जिसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 25000 है, पालिका क्षेत्र में दर्ज भवन लगभग 4500 है, उस में से 849 भवनों में चौड़ी दरारें परिलक्षित हो चुकी है, अस्थायी रूप से विस्थापित परिवार 250 हैं, सर्वे गतिमान है एवं उक्त प्रभावित परिवार तथा भवन निरन्तर बढ़ रहे हैं। जबकि पुनर्वास हेतु पांच स्थल चिन्ह्ति किये गये है, जिनका भू-गर्भीय परीक्षण किया जा रहा है। जोशीमठ के कुल 09 वार्ड में से 04 वार्ड पूर्णरूपेण प्रभावित हैं जबकि 08 केन्द्रीय तकनीकी संस्थान प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक परीक्षण कर रहे है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया कि 16 से 22 अगस्त 2022 के मध्य MULTI DISCIPLINARY COMMITTEE (USDMA, GSI, IIT, Roorkee, CBRI, Roorkee, WIHG) ने क्षेत्र का स्थलीय सर्वेक्षण किया था एवं भू-धंसाव के कारण एवं उपाय इंगित किये गये थे साथ ही सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा 05 से 07 जनवरी 2023 के मध्य MULTI DISCIPLINARY COMMITTEE (USDMA, GSI, IIT, Roorkee, CBRI, Roorkee, WIHG) के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण किया था एवं कतिपय Concrete recommendation किये हैं।

आज नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से भेंट कर जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव से उत्पन्न स्थिति एवं सुरक्षा, पुनर्वास व क्षेत्र के संरक्षण हेतु सरकार द्वारा संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। pic.twitter.com/2qEBuKB6oY

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 18, 2023

मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 जनवरी 2023 पीएमओ, भारत सरकार के द्वारा कैबिनेट सचिव, NDMA तथा USDMA के अन्य केन्द्रीय विभागों के साथ एक समीक्षा बैठक आहूत की गई। तथा 09 जनवरी 2023 को MHA, GOI की High Powered Team एवं NDMA के समस्त सदस्यों द्वारा देहरादून में वस्तुस्थिति की समीक्षा एवं जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी तथा गढ़वाल आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जोशीमठ क्षेत्र में कैम्प किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न केन्द्र्रीय तकनीकी संस्थानों से विचार विमर्शोंपरान्त प्रारम्भिक रूप से अवगत कराया गया है कि क्षेत्र में वृहद् पुनर्निर्माण की आवश्यकता होगी जिसका FINAL ESTIMATION तकनीकी परीक्षण समाप्त होने के उपरान्त प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों के लिये तात्कालिक राहत शिविरों की व्यवस्था, Prefabricated Transit Shelter, स्थायी पुनर्वास, नवीन स्थल विकास, आवास निर्माण, मूलभूत सुविधायें यथाः स्कूल, कालेज, drainage, sewerage आदि, जोशीमठ का पुर्ननिर्माण, विस्तृत तकनीकी जांच, भू-स्खलन की रोकथाम, सम्पूर्ण जल निकासी व्यवस्था, शहर में सीवर लाईन की व्यवस्था, समस्त घरों का सीवर लाईन से जुड़ाव आदि मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिये मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से केंद्रीय सहायता के लिये अनुरोध किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र के प्रभावितों की आवश्यक मदद का आश्वासन मुख्यमंत्री को दिया।

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • accident
  • business
  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • Health
  • India
  • Law
  • Others
  • Politics
  • Samachaar Special
  • Sports
  • Uttrakhand
  • Viral Videos
  • World

सम्पर्क सूत्र

विकास पाठक
संपादक

पता : Pratappur, Gangapur Patia, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263148
दूरभाष : +91-9720124225
ई मेल : editorsamachaar24x7india@gmail.com
वेबसाइट : www.samachaar24x7india.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 samachaar24x7india.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Samachaar Special

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In