उत्तराखण्डः भाजपा की महिला राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां! बोलीं- भाजपा ने महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा

Spread the love

देहरादून। भाजपा की महिला राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत ने आज देहरादून में पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। यही वजह है कि महिला केंद्रित विकास को लेकर भाजपा सरकार ने कई बड़ी योजनाएं चलाई हैं, जिससे आज देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। हर मंत्रालय में सरकार ने महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि दस करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना से जोड़ने का काम भी भाजपा सरकार द्वारा किया गया है। इसके साथ ही हर घर नल जैसी योजनाओं से महिलाओं को लाभ देने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 30 करोड़ महिलाओं को मुद्रा लोन योजना देकर लाभान्वित किया गया है। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देकर घरेलू महिलाओं को भी स्वावलंबी बनाने का काम सरकार द्वारा किया गया। वहीं कांग्रेस पर हल्ला बोलते उन्होंने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को नेतृत्व नहीं दिया जाता है। कांग्रेस महिलाओं को दूसरे पायदान पर रखती है। यही वजह है कि कांग्रेस आज खुद को खत्म कर रही है और भस्मासुर बनी है।


Spread the love