कर्क राशि ::- कर्क राशि के जातक के लिए पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के योग हैं।
आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है, सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बाद धन लाभ होगा।।