09 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस,जानिए..

Spread the love

09 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। महात्मा गांधी 09 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।महात्मा गांधी को सबसे महान प्रवासी माना जाता है जिन्होंने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया बल्कि भारतीयों के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। इसीलिए 09 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।


जिसके बाद से यह हर साल मनाया जाने लगा।यह दिवस देश में कई जगहों पर मनाया जाता है,पिछले साल प्रवासी भारतीय द‍िवस वाराणसी में मनाया गया था। वहीं, साल 2018 में यह दिवस सिंगापुर में मनाया गया था। प्रवासी भारतीय द‍िवस के मौके पर हर साल भारत सरकार अमूमन तीन दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन करती है। इस सम्‍मेलन में विदेश में रह रहे उन भारतीयों को आमंत्र‍ित कर सम्‍मान‍ित किया जाता है जिन्‍होंने अपने-अपने क्षेत्र में व‍िशेष उपलब्‍धि हासिल कर भारत का नाम व‍िश्‍व पटल पर गौरवान्‍वित किया हो।


प्रवासी भारतीय दिवस प्रतिवर्ष 09 जनवरी को मनाया जाता है।प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य उन प्रवासी भारतीयों को मान्यता देना है जिन्होंने भारत के विकास में योगदान दिया है। प्रवासी भारतीय दिवस पहली बार साल 2003 में मनाया गया था।


Spread the love