उत्तराखण्डः कर्णप्रयाग पहुंचे पूर्व सीएम निशंक! महिला मोर्चा सम्मेलन में की शिरकत, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

चमोली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में शिरकत करने के लिए कर्णप्रयाग के सिमली पहुंचे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान डॉ. निशंक ने कहा कि कर्णप्रयाग मेरी कर्मभूमि है। मैं आज जहां भी हूं कर्णप्रयाग के लोगों की बदौलत ही हूं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतराष्ट्रीय फलक पर देश का नाम ऊंचा किया है। इसलिए लोग उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रहे है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का अपार भरोषा व विश्वास है। आज केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ हर व्यक्ति ले रहा है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड की पांचो सीटों को जीत रहे हैं और जीत का अंतर पांच लाख के पार होगा।


Spread the love