9 दिसंबर अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस क्यों मनाया जाता है, क्या है इसका अर्थ

Spread the love

नैनीताल ::- 9 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना है। जिसमें सभी सरकारी, प्राइवेट, गैरसरकारी सस्थाएं और नागरिक संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते हैं।


भ्रष्टाचार व्यक्ति की गरिमा को कम करता है और सभी अच्छे कार्यों को खराब कर देता है। समाज के सभी लोगों को भ्रष्टाचार के कैंसर से लड़ने के लिए एक ठोस प्रतिबद्धता बनाने का आह्वान किया जाता है, जबकि वास्तव में यह सभी को प्रभावित करता है।

31 अक्टूबर 2003 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर जिसमें अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाये जाने की घोषणा की। भ्रष्टाचार आज किसी एक देश की नहीं संपूर्ण विश्व की बड़ी समस्या है।

अगर किसी सरकारी विभाग में घूस की मांग की जाती है तो आप उस विभाग प्रमुख को सूचना दे सकते हैं या भ्रष्टाचार विरोधी शाखा या फिर सतर्कता आयोग से संपर्क कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार विकासशील देशों के लिए यह सबसे गंभीर अपराध है। इससे सामाजिक और आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी होती है। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा भी प्रभावित होती है। करोड़ों लोग उचित शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल सुविधा और अन्य जनसुविधाओं को हासिल नहीं कर पाते हैं।।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *