इजरायल-हमास युद्ध के बीच जारी है भारत का ऑपरेशन अजेय! लौटे उत्तराखंड के 10 नागरिक

Spread the love

ऑपरेशन अजेय के तहत इजराइल में फंसे भारतीयों को सही सलामत स्वदेश वापस लाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से लोगों को वापस लाया जा रहा है। उत्तराखंड के फंसे लोग भी स्वदेश लौट आए हैं। ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत आज सुबह इजराइल से भारत सरकार द्वारा दो विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया। इसमें उत्तराखंड के 10 नागरिक भी शामिल थे।

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध लगातार भीषण होता जा रहा है। वहीं, इजरायल उत्तरी गाजा में रहने वाले फलस्तीनियों को दक्षिण गाजा में जाने के लिए चेतावनी जारी किया है, जिसके बाद बड़े पैमाने पर फलस्तीनियों का पलायन शुरू हो गया है। इस युद्ध में कई भारतीय फंसे हुए हैं और इन्हें वहां से सही सलामत निकालने के लिए ऑपरेशन अजेय चलाया जा रहा है। ऑपरेशन अजेय के तहत इजराइल में फंसे भारतीयों को सही सलामत स्वदेश वापस लाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से लोगों को वापस लाया जा रहा है। उत्तराखंड के फंसे लोग भी स्वदेश लौट आए हैं। ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत आज सुबह इजराइल से भारत सरकार द्वारा दो विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया। इसमें उत्तराखंड के 10 नागरिक भी शामिल थे। इन नागरिकों को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया और गंतव्य तक भेजने के लिए व्यवस्था की गई। इजरायल से भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए चल रहे ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत शनिवार को अन्य नागरिकों के साथ उत्तराखंड की सोभिका परमार भी दिल्ली पहुंची। इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के दो नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी हुई थी। इजरायल से भारतीयों को लेकर विशेष विमान शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। इनमें देहरादून की सोभिका परमार भी शामिल थीं, जिनका ससुराल मेरठ (उप्र) में है। दिल्ली एयरपोर्ट पर सोभिका को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने रिसीव किया।

 


Spread the love