![](https://samachaar24x7india.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
देहरादून। चोरी के मामले में विवेचना कर रहे राजपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार चौकी इंचार्ज के पीड़ित महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने डीजीपी, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इसकी शिकायत की। जिस पर एसएसपी ने केस दर्ज कर आरोपी को निलंबित कर दिया है। पीड़िता योगा ट्रेनर है, उसका पति कनाडा में रहता है। पीड़िता के मुताबिक फरवरी 2023 में उनके घर में चोरी हुई। इसकी जांच मयूर विहार के चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट कर रहे थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी का उसके घर आना-जाना हुआ। केस के मामले में जांच का बहाना बनाकर वह उसे नैनीताल ले गया। वहां होटल में जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक भावना को दी है। वह क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर की देखरेख में विवेचना करेंगी।