नैनीतालः कुमाऊं विवि का बहू विषयक शिक्षा और अनुसंधान के रूप में चयन होने पर कूटा ने जताई खुशी

Spread the love

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने बहू विषयक शिक्षा और अनुसंधान के रूप में कुमाऊं विश्वविद्यालय का चयन होने पर अनुदान के रूप में बड़ी मात्रा मंे धनराशि स्वीकृति होने पर खुशी व्यक्त की है। कूटा ने इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर दीवान एस रावत के प्रयासों की सराहना की है। शिक्षक संघ ने कहा कि उपलब्धि अभूतपूर्व है जिसमें कुलपति की मेहनत एवं प्रयास महत्वपूर्ण जब से प्रोफ़ेसर रावत कुलपति पद पर आए है तब से कुमाउं विश्विद्यालय ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। शिक्षक संघ ने कहा कि कुलपति ने शिक्षा एवं शोध पर विशेष ध्यान दिया है। कुमाऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया। वहीं मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित होने वाले परियोजना निर्देशकों प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. राजीव उपाध्यक्ष, प्रो. अनीता पांडे, प्रो. शिरीष मौर्य, डॉ. लज्जा भट्ट, डाॅ. मनीषा त्रिपाठी, डाॅ. महेंद्र सिंह राणा, डाॅ. कपिल खुल्बे, डाॅ. संतोष उपाध्याय को भी बधाई दी। वहीं कूटा ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसरों के लिए एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का आभार जताया। इस दौरान प्रोण्. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, प्रो. नीलू लोधियाल, डाॅ. दीपक कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दीपाक्षी जोशी, डाॅ. दीपिका गोस्वामी, प्रो. अनिल बिष्ट, डाॅ. उमंग सैनी, डाॅ. पैनी जोशी, डाॅ. सीमा चौहान, डाॅ. दीपिका पंत, डाॅ. नागेंद्र शर्मा, डाॅ. युगल जोशी, डाॅ. रितेश साह ने खुशी व्यक्त की है।


Spread the love