कन्या राशि ::-ऑफिशियल कार्यों को पूर्ण करने में अधिक मेहनत करनी होगी। मेडिसिन से संबंधित कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। हेल्थ में वाहन चलाते वक्त की रफ्तार को नियंत्रण में रखें।
पारिवारिक समस्याओं को आपसी सामंजस्य द्वारा समझाने का प्रयास करें। गुस्से और ईगो की वजह से कलह बढ़ सकती है। कोई काम अचानक ही बनते बनते रुक जाने से मन कुछ परेशान रहेगा।
व्यावसायिक मामलों में अभी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले।इस समय धैर्य और संयम ही रखने की जरूरत है.ऑफिस में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
सेहत अच्छी रहेगी, खान-पान का ध्यान रखें,कहीं से आर्थिक लाभ की संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक जीवन में आनंद और सम्मान मिलने वाला है।
Vikas Pathak
Editor