मुंबई में कोविड संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी,7 संक्रमितों की मौत

Spread the love

मुंबई में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा राह है। मंगलवार को मुम्बई में 6,149 केस सामने आए। 17 जनवरी को 5,956 पॉजिटिव मरीज मिले थे।इसके पहले मुम्बई में 5 दिन से संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही थी।

मंगलवार को 6,149 पॉजिटिव मरीजों में 5,165 करीब 84 प्रतिशत मरीज असिम्पटमेटिक है। इनमें सिर्फ 575 मरीज अस्पताल में भर्ती है इसमें भी 95 मरीज ऑक्सिजन बेड पर है। ऑक्सिजन बेड पर मरीजों की संख्या कल से डबल हुई है


मुंबई का रिकवरी रेट बढ़कर अब 94 प्रतिशत हुआ। रिकवरी रेट 93 प्रतिशत था। मुंबई में डबलिंग रेट अब बढ़कर 61 दिन तक आ गया है। मुंबई का कोरोना ग्रोथ रेट 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच 1.10 प्रतिशत है जो लगातार गिर रहा है। कुल टेस्टिंग 47,700 हुई जबकि अब तक कुल टेस्टिंग 1,47,17,804 हुई है


Spread the love