हेल्थ :नाख़ून और बाल सहित शरीर के इन अंगों से फैलता है इन्फेक्शन

Spread the love

कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचने के मास्क पहनना जरुरी है, भीड़ से दूरी बनाना, बार बार हाथ धोना, बार बार सेनीटाइजर करते रहना। वहीं साफ-सफाई और अच्छे से रहते तो हो लेकिन शरीर के कुछ ऐसे अंग है जिससे इंफेक्शन की संभावना अधिक होती है। शरीर के उन सभी अंगों को नहीं छूना चाहिए। बार- बार हाथ लगाने पर संक्रमण तेजी से फैलता है और वे सभी बेहद सेंसिटिव जगह होते हैं।

छोटे बच्चों में नाखून खाने की आदत बहुत होती है जिससे पेट में संक्रमण सबसे तेजी से होता है। जैसे पेट दुखना, अपच की समस्या होना, भूख नहीं लगना या बहुत अधिक भूख लगना। छोटे बच्चों के नाखून छोटे रहेंगे तो समस्या से निजात मिल सकती है। वहीं कुछ लोग नाखून बढ़े रखते है उनकी सफाई नहीं की जाती है तो वह संक्रमण का गढ़ बन सकता है। क्योंकि नाखून में जमे जर्म्‍स खाने के दौरान सीधे पेट में जाते हैं। इससे किसी भी आयु वर्ग को सबसे पहले पेट की समस्या होगी।


नाक में डालकर गंदगी साफ कर रहे हैं तो ऐसा नहीं करना चाहिए। नाक के अंदर जमा पदार्थ जर्म्‍स को अंदर जाने से रोकता है। उसके होने से शरीर के अंदर जर्म्‍स नहीं जाते हैं। आपके हाथों में लगी गंदगी नाक में जानें से किसी भी प्रकार का खतरा हो सकता है। नाक को साफ करने के लिए सेनेटाइज टिश्यू का प्रयोग कर सकते हो।

जिन्हें कान में खुजली होती है वे उंगली से कान को साफ करते हैं। लेकिन ऐसा करने पर ईयर कैनाल पर असर पड़ता है। जो खराब भी हो सकता है।


जब आंखों में खुजली होती है तो मसले नहीं। आंखे बहुत सेंसिटिव होती है। हाथों में धूल लगी हो पर वो दिख नही रही है लेकिन आंखों में गीलापन होने से गंदगी जल्दी से फैलती है। और इसे जितना ज्यादा मसलते हैं वह लाल हो जाती है। अंदरूनी तौर पर आंखों में कुछ भी हो सकता है। इसलिए भूलकर भी आंखों को नहीं मसले।




Spread the love