पंजाब में आप सरकार के मंत्रियों ने ग्रहण की शपथ! बैंस सबसे युवा तो धालीवाल सबसे बुजुर्ग मंत्री, 9 मंत्री करोड़पति तो 2 लखपति

Spread the love

नई दिल्ली। पंजाब में आज भगवंत मान सरकार के मंत्रियों ने शपथ ग्रहण कर ली है। इस दौरान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने समारोह में मान सरकार के मंत्रियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। समारोह में सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा ने शपथ ली। इस दौरान युवा मंत्री में हरजोत सिंह बैंस और बुजुर्ग मंत्री के रूप में कुलदीप सिंह धालीवाल ने शपथ ग्रहण की। बता दें कि बैंस भगवंत मान 31 और कुलदीप सिंह धालीवाल 60 साल के हैं। 10 नए मंत्रियों में 2 लखपति हैं। इनमें लालचंद कटारूचक्क के पास 6 लाख और गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास 44 लाख की संपत्ति है। मान सरकार के मंत्रियों की कुल प्रॉपर्टी 72 करोड़ है। वहीं, चन्नी सरकार में रहे मंत्रियों की कुल प्रॉपर्टी 348 करोड़ थी। चन्नी सरकार में मंत्री रहे राणा गुरजीत की अकेले की प्रॉपर्टी 170 करोड़ थी। इस लिहाज से देखें तो आप के नए मंत्रियों की कुल संपत्ति भी उनके आधे के बराबर नहीं है। शपथ ग्रहण की शुरूआत पंजाब में AAP के सबसे बड़े दलित चेहरे हरपाल चीमा से की गई। इसके बाद मान सरकार की इकलौती महिला मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शपथ ली। 31 साल के हरजोत बैंस सबसे युवा मंत्री बने हैं। बैंस को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। गुरमीत सिंह मीत हेयर अन्ना आंदोलन के वक्त से केजरीवाल से जुड़े हुए हैं। मानसा से विधायक डॉ. विजय सिंगला ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया था। ब्रह्मशंकर जिंपा मान सरकार में बड़ा हिंदू चेहरा है।


Spread the love