उत्तराखण्डः जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर तीर्थयात्री को पड़ा हार्ट अटैक! अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, धाम में अबतक 20 लोगों की गई जान

Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा जारी है और यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच यमुनोत्री धाम से एक और दुखद खबर सामने आई है। यहां जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक वृद्ध श्रद्धालु की मौत हो गई। इसके साथ ही यमुनोत्री यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। जानकारी के अनुसार जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर से परमार गनपत सिंह रतन जी भाई अचानक अचेत हो गए। एसडीआरएफ के जवान उन्हें तुरंत जानकीचट्टी अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही है।


Spread the love