मिथुन राशि ::-मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार में अच्छी बिक्री को दर्शाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के विवादों से बचें। नौकरी पेशा वर्ग में महिला कर्मचारियों का कार्य प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
आज का दिन आपके करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से सायंकाल तक उस कार्य को करने में सफल रहेंगे। यदि आज आप किसी नई नौकरी को भी ज्वाइन करेंगे तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिसमें धन भी खर्च होगा।