मिथुन राशि ::- मिथुन राशि वाले आज संभलकर कार्य करेंगे तो लाभ प्राप्त होगा। व्यापारिक कार्यों में किसी प्रकार के विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापारिक पेमेंट की वसूली के चलते विवाद बढ़ सकता है लेकिन किसी मध्यस्तता से स्थिति संभल जाएगी।
परिवारजनों के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
आज इलाज या चिकित्सालय टालना बेहतर होगा। क्रोध से खुद की हानि कर लेंगे। दिमाग को शांत रखें,मानहानि न हो, इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप अस्वस्थ रहेंगे, इसलिए वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी।
आपको अपना मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत करें, इससे तनाव कम होगा। और मेडिटेशन भी करें।