रामनगर। मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर आज है। देशभर में इसे धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग पूरे उत्साह और खुशी के साथ ईद मना रहे हैं। ईद के मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों में मस्जिदों में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समते अन्य गणमान्यों ने देशवासियों को ईद की बधाईयां दी। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सदभावना और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। रामनगर में भी ईद पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को बधाईयां दीं।
Vikas Pathak
Editor