वियतनाम से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। दरअसल राजधानी हनोई में बुधवार देर रात को एक अपार्टमेंट ब्लॉक में भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक घटना में तकरीबन 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है, जबकि जख्मियों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनाम समाचार एजेंसी (VNA) ने जानकारी दी है कि 13 सितंबर को लगभग 2 बजे ये आग लगी। खबरों के अनुसार, इस नौ मंजिला बिल्डिंग में 150 लोग रहते थे।
हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मरने वालों की सही आकंड़े के पुष्टि नहीं की है। लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है फिलहाल मौके पर बचाव कार्य तेजी के साथ जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों को भी बचाया गया है। वहीं हादसे की तस्वीर भी सामने आई है। इसमें आग के धुएं का गुब्बार उठता नजर आ रहा है। जिसके देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग की कितनी भयावह थी।
वियतनाम की राजधानी हनोई के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, करीब एक दर्जन लोगों के मरने की आशंका
राज्य मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया कि आग मंगलवार देर रात लगी और इमारत से बचाए गए 70 में से 54 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने अभी तक… pic.twitter.com/BqYrPz8owr
— RT Hindi (@RT_hindi_) September 13, 2023