उत्तराखंड में बढ़ने लगा सर्दी का सितम! आज कोहरे के आगोश में रहेंगे कई शहर

Spread the love

उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्वतीय इलाकों में लोग सुबह शाम अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लगना शुरू हो गया है। कोहरा लगने से विजिबिलिटी कम हो गई है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीते दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड में इजाफा हो गया है।

गौर हो कि उत्तराखंड में शीतलहर का चलना शुरू हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए दिन में धूप सेंकते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सुबह-शाम घरों में अलाव का सहारा ले रहे हैं। रात के समय पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज सभी जगह मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कोहरा लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकता है। बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां मुख्यतह मौसम साफ रहेगा लेकिन आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। पहाड़ से मैदान तक ठंड में इजाफा हो गया है। बीते दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई। कुछ पहाड़ी इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हो रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरे ने दस्तक दे दी है। मैदानी क्षेत्रों में खासकर धर्मनगरी हरिद्वार व उधमसिंह नगर में कोहरा छाने की आशंका जताई गई है। जबकि राजधानी देहरादून में बादल छाए रहेंगे।


Spread the love