शादी का झांसा देकर लूटी महिला की आबरू! पुलिस की शरण में पहुंची पीड़िता, आरोपी फरार

Spread the love

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले मे महिला अपराध की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। आए दिन कोई ना कोई मामला सामने आ रहा है। अब रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक महिला से शादी का झांसा देकर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मूलरूप से जसपुर निवासी है। महिला ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके क्षेत्र के ही रहने वाले वीर पाल पुत्र सतनाम सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

इधर पुलिस ने एक अन्य दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक विगत 10 सितंबर को विभिन्न धाराओं में पवन उर्फ नीरज ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसे पुलिस ने प्रीतविहार शनी मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पवन फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही थी।


Spread the love