उत्तराखण्डः रुद्रपुर में भाजपा ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला! कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

Spread the love

रुद्रपुर। रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। यहां भगत सिंह चौक पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारियों ने पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समाज को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जबतक राहुल गांधी द्वारा सार्वजनिक रूप से सिख समाज से माफी नहीं मांगी जाएगी, तब तक देश भर में राहुल गांधी के पुतले फूंके जाएंगे। कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देशवासियों के साथ छल किया। कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस प्रकार की बयानबाजी निंदनीय है और इसका विरोध किया जायेगा।


Spread the love