वायरल वीडियो: खाल पहनकर असली मगरमच्छ से पंगा लेने चला गया शख्स, लोगों ने कहा- भाई नशे में थे क्या?

Spread the love

बेवजह खतरा मोल लेना वैसे तो किसी को पसंद नहीं होता। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें खतरों से खेलना कुछ ज्यादा ही रास आता है। बिना वजह खुद की जांन आफत में डाल लोगों की सांस अटका देते हैं। खुद तो डरते नहीं लेकिन उन्हें खतरों की खेलता देख बाकी लोग दहशत में आ जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों छाया हुआ है। जहां खतरों से खेलने के शौकीन शख्स ने ऐसे वैसे नहीं बल्कि सीधे खतरनाक मगरमच्छ से पंगा लेने की खतरनाक प्लानिंग कर डाली। ट्विटर के @NarendraNeer007 पर शेयर एक वीडियो में शख्स ने मगरमच्छ से पंगा लेने की ऐसी प्लानिंग की कि ये मस्ती उसे भारी भी पड़ सकती थी। मस्तीखोर शख्स ने मगरमच्छ की खाल पहनकर उसे छेड़ना शुरु कर दिया। शख्स की ऐसी हिम्मत देखकर लोग हैरान रह गए और वीडियो देख कर कहना पड़ा कि लगता है वो भाई नशे में था।

खाल पहनकर मगरमच्छ से पंगा लेने लगा शख्स
वायरल वीडियो नदी किनारे का है. जहां पानी से निकलकर मगरमच्छ धूप सेंकने के लिए लेटा हुआ था। तभी उसके पीछे गहरे काले रंग की बदन वाला मगरमच्छ भी आ धमका और बीच बीच में आराम फरमाते मगरमच्छ को छेड़ने लगा। असल में गहरे काले रंग का मगरमच्छ एक इंसान जिसने मगरमच्छ की खाल पहन रखी है लेकिन खाल पहनते ही वो खुद को मगरमच्छ जैसा शक्तिशाली समझने की गलती कर रहा है तभी तो बार बार मगरमच्छ से पंखा ले रहा है। वीडिओ में दिखेगा की खाल पहना शख्स कभी मगरमच्छ पर थपकी देता है, तो कभी उसकी टांग खींचता है। वो जानबूझकर असली मगरमच्छ को परेशान करता दिखाई दिया।

असली मगरमच्छ को बार-बार छेड़ता रहा खतरों का खिलाड़ी
खाल पहने शख्स का मगरमच्छ से पंगा लेता वीडियो जिसमें भी देखा वो हैरान रह गया। लोग समझ नहीं पा रहे थे, कि आखिर ये बेवजह खतरनाक जानवर से पंगा लेकर जान का जोखिम क्यों मोल ले रहा है। लगता है कि शख्स भूल गया था कि उसने सिर्फ खाल ही मगरमच्छ की पहनी है, असल में वो उसके जितना ना तो शक्तिशाली है ना ही खूंखार। ऐसे में उसकी छेड़खानी से तंग मगरमच्छ एक बार भी पलटकर अपने अंदाज में उसे जवाब दे देता, तो फिर उसके प्राण पखेरू उड़ जाते और सारा मजाक और मस्ती हवा हो जाता। मगर इन सबके बावजूद उस शख्स की दिलेरी की दाज देनी पड़ेगी। वीडिओ तेजी से वायरल हो रहा है और इसका कैप्शन दिया गया है- भाई कौन सा नशा किया था।


Spread the love