भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का एक़ साल पूरा,150 से अधिक वैक्सीन डोज लगी

Spread the love

दिल्ली ::- भारत में आज 16 जनवरी 2022 को कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान के एक साल पूरे हो गए हैं। भारत ने कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी ।

देश में अब तक 156 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक लगाई जा चुकी है। भारत में अब तक 1,56,76,15,454 वैक्सीन डोज लगी है।

16 जनवरी 2021 को हेल्थ कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की खुराक देना शुरू किया था। 1 मार्च को टीकाकरण अभियान का विस्तार 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45-60 वर्ष आयु वर्ग में सह-रुग्णता वाले लोगों के लिए किया गया था।
पिछले 24 घंटों में 66 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक दी गई हैं।18 आयु वर्ग में 3,36,09,191 टीके की खुराक दी गई है। 42,69,993 से अधिक लोगों को बूस्टर डोज दी गई है।


Spread the love